500 सालो का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 2020 ।Time of Solar Eclipse 2020 in India: देखे कब कैसे और कहां

500 साल में पहली बार इस तरह का सूर्य ग्रहण

Time of Solar Eclipse 2020  in India:



21 जून को घटित होने वाला यह सूर्य ग्रहण साल 2020 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण सूर्य देव का दिन यानी रविवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट से सुरु होगा।परंतु सूतक काल 9:15 से माना जायेगा।
सूर्य ग्रहण अंतरिक्ष एवं खगोलीय घटनाओं का परिणाम होता है।अतः ग्रहण के उपरांत लाभदायक एवं हानिकारक प्रभाव दिखाई देते है।ग्रहण के पूर्व ही संसार की दशा अच्छी नही covid-19 के प्रभाव से कोई देश बचा नही है सभी देश मे कोरोना जैसे रोग का कहर है।यही नही प्राकृतिक घटनाये और सीमा विवाद जैसे भारी समस्यायों से पूरा विश्व जूझ रहा है तो क्या होगा इस ग्रहण का असर ,आइये जाने सूर्य ग्रहण कब कैसे कहा और कितने समय तक रहेगा।

ग्रहण आरंभ और समाप्ति समय
सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 21 जून की सुबह 10:20 बजे से शुरु होकर शाम को 03:04 बजे समाप्त होगा। दोपहर के समय 12 बजकर 10 मिनट पर सूर्य ग्रहण अपनी चरम अवस्था में रहेगा। लेकिन भारत में ग्रहण का आरंभ और समाप्ति का समय अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होगा।
कहां पर कैसा दिखेगा ग्रहण का नजारा
इस बार का सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा यह वलयाकार रुप में दिखाई देगा। यह कंकण ग्रहण हर स्थान पर खग्रास के रूप में नहीं दिखेगा। भारत में यह ग्रहण  देहरादून, चमोली, कुरुक्षेत्र,मसूरी, टोहान में कंकण यानि खग्रास के रुप में दिखाई देगा। लेकिन कई जगहों जैसे कोलकाता, हैदराबाद, शिमला, चेन्नई, मुंबई, चंडीगढ़, आदि शहरो में यह खंडग्रास के रुप में ही दिखाई देगा। नई दिल्ली में सूर्य का 95 प्रतिशत हिस्सा ढका हुआ दिखाई देगा।

भारत के साथ यह ग्रहण दुनिया के अन्य देशों में भी दिखाई देगा। बैंकाक, काठमांडू, कराची, अबू धाबी, रियाद आदि में भी ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। मध्य अफ्रिका, उत्तरी भारत, ताइवान, चीन में यह ग्रहण पूर्ण रुप से दिखाई देगा।
 ऐसी चुनिंदा जानकारियो के लिए visit करें हमारी वेबसाइट पर
https://uswavefilms.blogspot.com

Post a Comment

0 Comments